Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में मंत्री श्री सिलावट ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कृषक कल्‍याण वर्ष 2026 का हुआ शुभारम्भ

12 जनवरी 2026, इंदौर: इंदौर में मंत्री श्री सिलावट ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष (कृषक कल्‍याण वर्ष) के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में  रविवार को  भोपाल के जम्बूरी मैदान में ट्रैक्टर रैली कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंदौर में कृषि महाविद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट द्वारा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिले में प्रत्येक विकासखंड में एक-एक कृषि रथ भ्रमण करेगा। जिसमें तकनीकी दल में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य आदि के विषय विशेषज्ञ रहेंगे जो कृषि एवं संबद्ध विषयों से संबंधित जानकारी कृषकों को उपलब्‍ध कराएंगे।

कृषि को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से कृषि वैज्ञानिकों तथा अनुसंधान द्वारा इजाद की गई नवीन तकनीकी, नवीन उन्‍नत किस्‍में, उन्नत यंत्र, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फलों की खेती, सब्जी की खेती, फ्लोरीकल्चर, मत्स्य पालन तथा दुग्ध उत्पादन को बढावा देने हेतु उन्नत नवीन तकनीक की जानकारी कृषकों को दी जायेगी। जिससे आगामी वर्षो में उत्पादन, उत्पादकता के साथ-साथ मूल्य संवर्धन बढाकर कृषकों को लाभ पहुंचाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री श्रवण सिंह चावडा,  श्रीमती किरण सूर्यवंशी, संयुक्‍त संचालक कृषि श्री आलोक मीणा,
 उप संचालक कृषि श्री सी.एल. केवडा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री शोभाराम एस्‍के, सहायक संचालक कृषि श्री संदीप यादव, श्री विजय जाट, श्री डी.एस. वर्मा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सत्यनारायण जाट सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बडी संख्‍या में कृषक उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें