राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

23 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 8 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान  मध्यप्रदेश के  चंबल, रीवा संभागों के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल,सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में )- – बड़ौदा 174.0, कोलारस 156.0,  श्यो पुर 128.8, बदरवास 115.0,  कट्ठी  वाड़ा 85.0,  पांढुर्ना  79.4, चंदेरी 75.0, बरगी 72.6, जबलपुर 66.5, मेहंदवानी 62.3, कराहल61.8, डिंडोरी  59.3, भाभरा 56.4,  अली राजपुर 56.0, आगर 55.0, पोहरी 55.0, कुसमी 53.0, नारायणगंज 51.2, जोबट  51.0, सौसर 51.0, पचमढ़ी 50.4, ईसागढ़ 50.0, मोहगांव 49.3, बिजा डंडी 47.3,बुढ़ार 47.0, बिछिया  46.6, आरोन 46.0, रावटी 46.0, घंसौर 46.0, बैहर 45.5, मंडला 45.0, मलाजखंड 44.0, उदयगढ़ 43.4, धार 43.0, नि वास 42.4, केवलारी 42.2, कुंडम 41.2, चाचौड़ा 41.0, बमोरी40.0, बि रसा 39.8, पाटन 39.0, जैतहरी 38.2,  करांजिया  38.0, पुनासा बांध 38.0, भावगढ़ 38.0, पिपलोदा 38.0, गुना 35.6, तिरला 35.0, मकसूदनगढ़ 35.0, अमरकंटक 34.1, करेली 34.0,  जुन्नार देव 32.8,खिरकिया  32.4, परसवाड़ा 32.3, मुंगावली 32.0, सनावद 31.0,  नरसिंहपुर 31.0,  खनियाधाना 31.0, मझौली 31.0, बदनावर 30.4, टिमरनी 30.4, लटेरी 30.3, बरेला 30.2, उदयनगर 30.0, हरदा 30.0, मटीयारी 30.0, सिवनी मालवा 30.0, मवई 29.6, घुघरी 29.0, निवाली 28.4, वेंकटनगर 28.2, मोहखेड़ 28.0, राघौगढ़ 28.0, नैनपुर 28.0, देपालपुर 27.8, महेश्वर  27.0, पानसेमल 25.6, बनखेड़ी 25.6,सरदारपुर 25.3, चि चोली 25.2, सैलाना 25.0, शाहपुरा-जबलपुर 24.2, चांद 24.0, गौहरगंज 24.0, बेनीबारी 23.4, बिजुरी 23.4, नलखेड़ा 23.0, पीथमपुर 23.0, गाडरवारा 23.0, सतवास 22.0, बाग 22.0,रहटगाँव 22.0, नईगढ़ी 22.0,  ग्वालियर  21.1, कोतमा 21.0, मेघनगर 21.0, जावरा 21.0,  महू 20.3, कुंभराज 20.0, सिरोंज  20.0, लखनादौन 19.6, रामनगर 19.4, बरेली 19.4, शाहपुरा – डिंडोरी  19.0, जीरापुर19.0, विजयपुर 19.0, पिपरिया  18.8, कि रनापुर 18.2,  परासिया  18.2,  नर्मदापुरम 18.1, सुसनेर 18.0, अशोकनगर 18.0,  तमिया  18.0,झाबुआ 18.0, बड़वाह 18.0, उदयपुरा 18.0, जयतपुर 18.0, बिछुआ 17.6, रामा 17.1,  चाचरिया पाटी 17.0,  हर्राई  17.0,  बटिया गढ़ 17.0,  हातोद  17.0, मुरैना 17.0, आलोट 17.0, खरगापुर 17.0,  भैंसदेही 16.2, खि लचीपुर 16.2, चितरंगी  16.2, देवरी- सागर 16.1, गंधवानी 16.0,बुधनी 16.0, धनौरा 16.0, बड़नगर 16.0,  तेन्दु खेड़ा- दमोह 15.8, पानागर 15.6,  वारासिवनी  15.3,  हट्टा  14.6, रहटी 14.6,बि लासपुर 14.3, अनूपपुर 14.2, उमरबन  14.0, अमरपुर 14.0, राणापुर 14.0.मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव क्षेत्र , पश्चिम  बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और निकटवर्ती  क्षेत्रों में अवस्थित है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का एक चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है।  वर्तमान में मानसून ट्रफ  गंगानगर, ग्वालियर , बांदा, डेहरी,पश्चिम  बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और निकटवर्ती में बने निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र से होकर होकर  पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के  उत्तर – पूर्व तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  उत्तर मध्य प्रदेश  के मध्य  भागों और  दक्षिण  उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है और ऊँ चाई के साथ  दक्षिण – पश्चिम  की ओर झुक रहा है। 25  अगस्त के आसपास  ओडिशा – पश्चिम  बंगाल के तटों से दूर  उत्तर – पश्चिम  बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र  बनने की संभावना है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकलां ,दमोह और सागर जिलों में कहीं -कहीं  झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा होने के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि विदिशा , आगर, अशोकनगर, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, डिंडोरी , कटनी, छिंद वाड़ा, सि वनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना , छतरपुर टीकमगढ़, नि वाड़ी, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जिलों में अनेक /अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements