Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के चार जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना

26 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के चार जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य्प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में अलीराजपुर में सर्वाधिक 192.2 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 26 अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में  14 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 11 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 17 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – मानसून ट्रफ वर्तमान में पूर्वी राजस्थान के  ऊपर अति तीव्र  निम्न दाब ( डीप डिप्रेशन ) अवस्थित है। मानसून ट्रफ वर्तमान में जैसलमेर, पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने तीव्र निम्न दाब क्षेत्र, गुना, सीधी, डाल्टन गंज, गंगीय पश्चिम बंगाल के बने सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र और फिर  दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर -पूर्वी  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर एक सुस्पष्ट दाब क्षेत्र अवस्थित  है जो अगले दो दिनों के दौरान  उत्तर – पश्चिम की ओर जा सकता है । 29 अगस्त से मध्य – पश्चिमी  और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। दक्षिण  गुजरात से लेकर उत्तरी केरल तट तक अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं के बीच एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और  धार जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात /झंझावात के साथ भारी से अति भारी वर्षा (115.6 – 204.4  मि .मी.)  का पूर्वानुमान है।  इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, सिंगरौली , सीधी, मऊगंज, सतना, अनूपपुर,  पन्ना , छतरपुर जिलों में वज्रपात /झंझावात के साथ कहीं- कहीं भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने का येलो  अलर्ट जारी किया गया है। वहीं भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदा पुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना,अशोकनगर, शिव पुरी,ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा, सिवनी ,  मंडला , बालाघाट,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर तथा  हरदा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , मंदसौर, नीमच , रीवा , सतना और मैहर जिलों में  अधिकांश स्थानों पर  वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com