Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना

11 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  भोपाल, इंदौर, नर्मदा पुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में  सागर  जिले के शाहगढ़ में सर्वाधिक 300.0, मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 11 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 14 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 11% अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से  17% अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।  

मौसम की स्थिति – कल पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश  के आस-पास बना  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र  उत्तर- उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ गया और फिर से तीव्र निम्न दाब क्षेत्र ( डिप्रेशन ) में बदल गया, जिसके अगले 24 घंटों में इसके धीरे -धीरे उत्तर -उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।  वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर,सीकर, शिवपुरी व पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश के ऊपर तीव्र निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र पेंड्रा रोड, राउरकेला, दीघा से गुजरते  हुए   दक्षिण – पूर्व – मध्य बंगाल की खाड़ी तक  विस्तृत  है l दक्षिण  गुजरात के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।  दक्षिणी  गुजरात से लेकर उत्तर केरल तट तक अपतटीय ट्रफ विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (204. 5  मिमी या अधिक ) होने की संभावना है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, सीहोर, राजगढ़ ,नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, नरसिंहपुर,पन्ना और दमोह जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा ( 115.6 से 204. 4 मि मी )  होने का अनुमान है।  इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा , खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ , धार इंदौर, रतलाम,उज्जैन, मंदसौर, रीवा, सतना, अनूपपुर ,उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा ( 64.5 से 115.5 मि मी) होने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com