Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना

10 सितम्बर 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेशके ग्वालियर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में अनेक ̾ स्थानों पर; इंदौर, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। राज्य में बालाघाट जिले के किरनापुर में सर्वाधिक 196.6, मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 10 सितंबर तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 9% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 5 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 13% अधिक वर्षा हुई है। राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलीं।

मौसम  की स्थिति – उत्तरी छत्तीसगढ़ और संलग्न ओडिशा पर स्थित तीव्र निम्न दाब क्षेत्र के आज  शाम  से  उत्तरी  छत्तीसगढ़  में पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ने और दुर्बल होकर छत्तीसगढ़  एवं संलग्न पूर्वी मध्य प्रदेश  के ऊपर सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र  में  परिवर्तित होने की संभावना है। वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, गुना, उमरिया ,  उत्तरी छत्तीसगढ़  स्थित   तीव्र निम्न डाब क्षेत्र के  केंद्र व पुरी से गुजरते हुए मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत  है l  दक्षिण गुजरात के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिणी  गुजरात से लेकर मध्य  केरल तट तक अपतटीय  ट्रफ विस्तृत  है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 11 सितंबर की प्रातः 8 :30  तक के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार रायसेन, कटनी ,जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा ,सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर और पांढुर्ना जिलों में  कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ अति भारी से अत्यधिक भारी वर्षा  (204. 5  मिमी या अधिक ) होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि भोपाल, विदिशा , सीहोर ,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, झाबुआ, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  श्यो पुरकलां, सतना, अनुपपुर,शहडोल, उमरिया ,डिंडोरी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में  कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा ( 115.6 से 204. 4 मि मी ) होने का अनुमान है।  इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजगढ़, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा और मऊगंज जिलों में कहीं -कहीं  भारी वर्षा ( 64.5 से 115.5 मि मी) होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में अनेक/अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com