राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 14 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

21 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 14 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों के दौरान मध्य्प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं- कही; चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों पर; इंदौर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। झाबुआ जिले के राणापुर में सर्वाधिक 91.0 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 21 अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 9% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 8 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 10 % अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – मानसून ट्रफ वर्तमान में श्रीगंगानगर, रोहतक, उरई,देहरी, पुरुलिया से लेकर बांग्ला देश के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक विस्तृत है। आज सुबह 08 :30 बजे उत्तरी  बांग्ला देश के ऊपर निम्न दाब  क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। अलग- अलग चक्रवातीय परिसंचरण झारखंड के ऊपर,  पूर्वोत्तर अरब सागर और संलग्न  गुजरात के ऊपर सक्रिय है, जबकि  उत्तरी  बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर  वज्रपात  / झंझावात के साथ  भारी  वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की सम्भावना है। जबकि नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, कटनी,  नरसिंहपुर , दमोह और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर और भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़, बड़वानी, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर,सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना ,सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर  वर्षा या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement8
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement