Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

09 जुलाई 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश  के रीवा संभाग के जिलों में कहीं- कही; ग्वालियर , चंबल, जबलपुर,शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ  स्थानों  पर; इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में  सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा ।राज्य के कई जिलों में  गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं। बीते 24 घंटों में पश्चिमी मप्र के सीहोर जिले इच्छावर में सर्वाधिक 109 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 9 जुलाई की अवधि में राज्य में 2 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 13 % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से 10 % अधिक वर्षा हुई है।

मानसून की स्थिति – मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, भीलवाड़ा,रायसेन, राजनांदगांव, पुरी से होकर  दक्षिण -पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक विस्तृत है। वहीं दक्षिणी गुजरात के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। अभी विरूपक हवाओं का क्षेत्र  दक्षिण  की ओर झुकते हुए अवस्थित है। जबकि  महाराष्ट्र  उत्तरी  केरल तटों पर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बुरहानपुर, खंडवा,  खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, देवास,  छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में वज्रपात/झंझावात कुछ स्थानों पर वर्षा अथवा / भारी  वर्षा (64.5 – 115.5  मि मी.)  होने की संभावना है। जबकि भोपाल,विदिशा , रायसेन, सीहोर , राजगढ़,  नर्मदा पुरम, हरदा, शाजापुर,  आगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना,अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल,  उमरिया , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर ,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com