कृषक पुरस्कार के लिए 1 दिसंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित
12 नवंबर 2025, पन्ना: कृषक पुरस्कार के लिए 1 दिसंबर तक प्रविष्टियां आमंत्रित – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार तथा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की है । डेयरी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि तकनीकी, उपज व उत्पादकता के आधार पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
व्यक्तिगत एवं समूह पुरस्कार के लिए समिति का गठन होगा। इसके लिए तिथि वार कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है, जिसके तहत 15 नवम्बर तक विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कर एक दिसम्बर तक प्रविष्टियां आमंत्रित की जाएंगी। 15 दिसम्बर तक सर्वोत्तम कृषक का चयन कर 26 जनवरी को जिले में एक साथ पुरस्कारों का वितरण होगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


