राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 19 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

20 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 19 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना –  पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, चंबल, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर;  ग्वालियर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई, एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में गरज-चमक/ के साथ तेज़ हवाएं चलीं l बैतूल में सर्वाधिक 71.2  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 20 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 9 % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 8 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 9 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसम की स्थिति – मानसून ट्रफ वर्तमान में श्री गंगा नगर,रोहतक, उरई, चुर्क, मालदा से लेकर बांग्ला देश के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र तक विस्तृत है। आज सुबह 0830 बजे बांग्ला देश के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र  बनाहुआ है और चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण – पश्चिमी पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के ऊपर और  झारखंड के ऊपर भी चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने आगामी 24 घंटों में विदिशा ,सीहोर ,नर्मदापुरम, बैतूल, खरगौन,बड़वानी, अलीराजपुर, धार , इंदौर,नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड , श्योपुर कलां, अनुपपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और  पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर  वज्रपात  / झंझावात  के साथ  भारी वर्षा  (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की  संभावना जताई है। जबकि भोपाल, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर,दतिया , मुरैना, कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर , पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी  जिलों में कुछ स्थानों पर , वहीं हरदा , अशोकनगर, शिवपुरी ,  ग्वालियर , भिंड ,  श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना,शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी और सिवनी  जिलों में अनेक  स्थानों पर वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com