Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 28 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

22 अगस्त 2024, इंदौर: मध्यप्रदेश के 28 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों के दौरान मध्य्प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं- कही; चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। बालाघाट जिले के परसवाड़ा में सर्वाधिक परसवाड़ा 130.2 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 22 अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में 8% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 7% अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 9% अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – मानसून ट्रफ वर्तमान में श्री गंगानगर, रोहतक, उरई, सीधी, गया से लेकर बांग्ला देश के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र होते हुए  पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। झारखंड और उत्तर प्रदेश  के ऊपर,  चक्रवातीय परिसंचरण उपरोक्त ट्रफ में विलीन हो चुके हैं। आज सुबह 08 :30 बजे उत्तरी  बांग्ला देश के ऊपर निम्न दाब  क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। कर्नाटक -गोवा से संलग्न पूर्वी  मध्य अरब सागर पर एक अन्य निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है, जिससे संबंधित चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। वर्तमान में अद्यतन  पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं के मध्य एक ट्रफ के रूप में अवस्थित है।उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर 24 अगस्त से नए चक्रवातीय परिसंचरण के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है ।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा,अनूपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी ,नरसिंहपुर , छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात / झंझावात के साथ भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की संभावना है। जबकि  ग्वालियर , दतिया, भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां जिलों में कुछ स्थानों पर और भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर,मंदसौर, नीमच, गुना, अनुपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर,निवाड़ी जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com