मध्यप्रदेश के 7 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी
21 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के 7 जिलों में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्यप्रदेश के ग्वालियर , चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 21 जुलाई तक मप्र में दीर्घावधि औसत से -14 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -18 % कम और पश्चिमी मप्र में औसत से -11 % कम वर्षा हुई है।
प्रमुख वर्षा के आंकड़े – अति भारी वर्षा – मझौली 124.4, सिंहा वल 118.6 और गैरतगंज में 118.0 मिमी दर्ज़ की गई । भारी वर्षा – मऊगंज 109.0, उदयपुरा 109.0, बीरसिंहपुर 105.6, राजगढ़ 103.0, शमशाबाद 99.0, देवरी- सागर 96.3, हर्रई 94.2, चुरहट 86.0, कोतमा 80.0, हनुमना 80.0,गाडरवारा 80.0, ग्यारसपुर 80.0, खुरई 78.0, बांदा 74.0, पनागर 73.2, देवरी-रायसेन 72.1, ब्योहारी 71.0, चाचौड़ा 70.0, कुंभराज 70.0, नागौद 70.0, तेन्दुखेड़ा- दमोह 68.8,सिलवानी 68.0, गुढ़ 68.0, रौन 67.0, स्लीमानाबाद 67.0, रायसेन 66.6, नैनपुर 66.0, गंजबासौदा 65.8 मिमी दर्ज़ हुई।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ , मध्य समुद्र तल पर अब श्री गंगानगर, रोहतक, हमीरपुर, सीधी, रांची, दीघा से होते हुए दक्षिण -पूर्व की ओर उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण पंजाब ,हरियाणा , दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भागों के ऊपर बना अब उत्तर – पूर्वी मप्र , दक्षिण -पश्चिम राजस्थान , पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर तथा उत्तर छत्तीसगढ़ और संलग्न क्षेत्रों के ऊपर स्थित है। उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण ओडिशा , छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश , दक्षिण राजस्थान और गुजरात से होते हुए उत्तर – पूर्वी अरब सागर तक मध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊं चाई के बीच विस्तृत है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन जिलों में कुछ स्थानों पर ,भोपाल, विदिशा , सीहोर, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली , सीधी, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में अनेक स्थानों पर , रायसेन, नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , रीवा, सतना, सिवनी , बालाघाट, पन्ना , छतरपुर और मैहर जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। वहीं गुना, श्योपुरकलां, सतना, सिवनी , बालाघाट, पन्ना , मैहर जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जबकि राजगढ़, बैतूल, शिवपुरी, भिंड , मुरैना, कटनी, मंडला, दमोह, छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में झंझावत ,वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

