Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन फसल के सर्वे के लिए मंत्री श्री सिलावट ने कलेक्टर से चर्चा की

06 सितम्बर 2023, इंदौर: सोयाबीन फसल के सर्वे के लिए मंत्री श्री सिलावट ने कलेक्टर से चर्चा की – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी से दूरभाष पर चर्चा कर सोयाबीन की स्थिति पर विमर्श किया। मंत्री श्री सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे इंदौर जिले के किसानों की सोयाबीन की फसल का अल्प वर्षा होने के कारण जो नुकसान हुआ है, उसका सर्वे कराने के निर्देश दिए।

श्री सिलावट ने किसानों को यह आश्वासन दिया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश सरकार इस संकट में व इस चुनौती में किसानों के साथ खड़ी है तथा हर संभव किसानों को समुचित राहत एवं सहायता प्रदान करने के लिए संकल्पित है ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile