Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राहतगढ़ में विश्व दलहन दिवस का आयोजन

11 फरवरी 2022, सागर ।  राहतगढ़ में विश्व दलहन दिवस का आयोजन – कृषि विज्ञान केन्द्र सागर-2, देवरी द्वारा विश्व दलहन दिवस कार्यक्रम पर कृषक प्रशिक्षण का आयोजन गत 10 फरवरी को ग्राम पीपरा (राहतगढ़) में किया गया। केन्द्र के वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. आशीष त्रिपाठी ने दलहन की दैनिक जीवन में महत्ता के बारे में जानकारी देते हुय¢ दलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु उन्नत कृषि तकनीकि के बारे में जानकारी दी। फसल चक्र में दलहनी फसलों का समावेश अत्यंत आवश्यक है दलहनी फसलें उगाने से खेत की मृदा उर्वरता में वृद्धि होती है दलहनी फसलें जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से भी सुरक्षित रहती हैं दलहनी फसलों की खेती करने से जल की बचत होती है ।

कार्यक्रम में कृषकों को ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द फसल की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। सुखलाल वास्केल द्वारा द्वारा जैव उर्वरकों के उपयोग तथा जैवकीटनाशी व रोगनाषी ट्राइकोडर्मा, वुवेेरिया वेसियाना, मेटाराइजम के उपयोग की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा चना किस्म जे.जी. 36 तथा मसूर की उन्नत किस्म एल 4727 के प्रदर्शनों का अवलोकन भी कृषकों को कराया गया । कार्यक्रम में श्री रवीन्द्र कुशवाहा, श्री राजकुमार सिह सहित ग्राम के 32 कृषकों ने हिस्सा लिया।

महत्वपूर्ण खबर: किसी दिन निमाड़ का अपना एप्पल होगा- खरगोन का एक किसान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile