Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में सहायता

6 अगस्त 2021, इन्दौर । प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में सहायता – जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में  मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, गुणवत्ता सुधार, मत्स्य पालन के आधुनिकीकरण के लिये मत्स्य पालकों को आर्थिक सहायता दी जायेगी। सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री महेन्द्र कुमार वानखेड़े ने बताया कि मत्स्य उत्पादन हेतु नई मत्स्य हैचरी स्थापना, नवीन मत्स्य बीज संर्वधन/तालाब निर्माण, आर.ए.एस. स्थापना/बायो फलाक स्थापना, आदि के लिये आर्थिक सहायता दी जायेगी।

इसके लिये इच्छुक व्यक्ति/समूह/समिति से आवेदन पत्र 15 सितम्बर 2021 तक आमंत्रित किये गये हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर हितग्राहियों का चयन कलेक्टर श्री मनीष सिंह की अध्यक्षता में किया जायेगा।