Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में मिनी इजराइल ले रहा आकार, किसानों को मिल रहा लाभ – मुख्य सचिव

22 सितम्बर 2023, जयपुर: राजस्थान में मिनी इजराइल ले रहा आकार, किसानों को मिल रहा लाभ – मुख्य सचिव – राजस्थान के मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा से शुक्रवार को शासन सचिवालय में इजरायली राजदूत श्री नाओर गिलोन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने श्री गिलोन से प्रदेश के कृषि क्षेत्र की नई तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि राजस्थान और इजराइल की एक समान जलवायु होने के कारण कृषि तकनीकों में भी कई समानताएं हैं। इजराइल से प्रेरणा लेकर राज्य में मिनी इजराइल की संकल्पना को साकार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कृषि की उन्नत तकनीकों का उपयोग कर कृषकों द्वारा अधिक मुनाफा कमाया जा रहा है।

श्री गिलोन ने प्रदेश के मिनी इजराइल एवं अन्य नवाचारों की सराहना की और इजराइल में माइक्रो इरिगेशन के क्षेत्र में हो रहे विकास के सम्बन्ध में जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने राज्य में जल संरक्षण के विषय में भी अपने विचार साझा किए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर कृषि एवं उद्यानिकी शासन सचिव डॉ.पृथ्वी ने श्री गिलोन से प्रदेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संबंध में इजराइल के सहयोग को लेकर विचार-विमर्श किया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )