Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीदी में किसानों को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करायें : कलेक्टर

19 अप्रैल 2023, छिंदवाड़ा । खरीदी में किसानों को कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करायें : कलेक्टर – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने ग्राम उमरिया ईसरा में बनाए गए उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीदी केंद्रों में उपज विक्रय में कोई परेशानी ना हो केंद्र सुविधाजनक हो। इस  दौरान कलेक्टर ने किसानों से भी चर्चा की। किसानों ने कम लागत अधिक उत्पादन की फसल सरसों का उत्पादन प्रति एकड़ 11 क्विंटल  तक होने  की बात कही।  कलेक्टर ने किसानों से अपील की है गेहूं,चना,मसूर एवं सरसों के समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु पंजीयन कराया गया है वह किसान अधिक से अधिक संख्या में स्लॉट बुक कराते हुए निर्धारित समय में अपनी उपज का विक्रय  करें।

खरीदी केंद्रों में गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि गेहूं के लिए जिले में अभी तक 2290 किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराए गए हैं। जिसमें से 500 किसानों द्वारा लगभग 40 हजार क्विंटल गेहूं का विक्रय किया। इसी प्रकार चना, मसूर एवं सरसों के 572 किसानों के पंजीयन कराएं गये है। इनमें 97 किसानों का 3 हजार क्विंटल चना एवं 24 किसानों का 550 क्विंटल सरसों केंद्रों में विक्रय किया है। भ्रमण में उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह, जिला विपणन अधिकारी श्री अप्रेश प्रेमी, जिला प्रबंधक वेयर हाउस एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन श्रीमती मंजू लता चौरे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुमित एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile