Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी सीजन के लिये ढाई लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों का अग्रिम भंडारण

15 सितंबर 2020, भोपाल। रबी सीजन के लिये ढाई लाख मीट्रिक टन से अधिक उर्वरकों का अग्रिम भंडारण – सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि रबी सीजन 2020-21 में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश भर की सहकारी समितियों में अब तक 2 लाख 50 हजार 899 मीट्रिक-टन उर्वरकों का अग्रिम भंडारण किया जा चुका है।

महत्वपूर्ण खबर : मुख्यमंत्री श्री चौहान 16 सितम्बर को भोपाल में करेंगे अन्न उत्सव का शुभारंभ

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि प्रदेश में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज की व्यवस्था की जायेगी। नकली खाद एवं बीज के विक्रय को सख्ती से रोका जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर नकली खाद एवं बीज विक्रय करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अच्छी पैदावार के लिये रबी 2020-21 में किसानों की आवश्यकतानुसार गुणवत्तापूर्ण बीज एवं उर्वरकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उर्वरकों के अग्रिम भंडारण के साथ ही किसानों को अग्रिम उठाव हेतु भी प्रोत्साहित किया जाए।
मंत्री डॉ. भदौरिया ने बताया कि रबी सीजन 2020-21 हेतु खाद एवं उर्वरकों की अग्रिम भंडारण योजना में समितिवार कार्यक्रम बनाते हुए जिला विपणन अधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है, जिससे कि रैक पाईन्ट से एफओआर खाद समितियों को उपलब्ध हो सके। खाद प्राप्त होने पर पॉस मशीन से एक्नॉलेजमेंट समितियों के माध्यम से तत्काल कराने हेतु कहा गया है। इसी तरह पॉस मशीन के माध्यम से खाद का विक्रय तत्समय दर्ज किये जाने के लिये भी निर्देशित किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile