Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में अब तक 1380 क्विंटल महुआ फूल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी

मध्य प्रदेश में अब तक 1380 क्विंटल महुआ फूल की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी

भोपाल। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से महुआ फूल संग्रहण शुरू हुआ है। राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा अब तक प्रदेश में 1380 क्विंटल फूल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा महुआ फूल और महुआ गुल्ली का समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 35 रुपये किलो किया गया है। इसी तरह अचार गुठली (चिरोंजी) का उपार्जन 109 रुपये से बढ़ाकर 130, कुसुम लार 203 से 230 रुपये, पलाश लाख 130 से 150 रुपये, हर्रा 15 से 20 रुपये, बहेड़ा 17 से 25 रुपये, बेलपोड़ा 276 से 30 रुपये, चकोड़ा 14 से 20 रुपये, शहद 195 से 225 रुपये, करंज 35 से 40 रुपये, साल बीज 20 से 25 रुपये, निबोंली 23 से 30 रुपये और नागरमौथा 27 से 35 रुपये उपार्जन मूल्य पर क्रय किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश में लगभग 75 हजार परिवार महुआ संग्रहण का कार्य करते हैं। संग्राहकों से कहा गया है कि वे जंगल में अकेले संग्रहण के लिये न जायें। समूह में जाने से जंगली जानवरों का भय कम रहेगा। वनोपज संग्रहण करने वाले श्रमिकों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों को संबल योजना में पंजीकृत करने के निर्देश भी दिये हैं। लघु वन उपज संघ नवीन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर महुआ फूल-गुल्ली, अचार गुठली, साल बीज, हर्रा, लाख, नीम बीज और करंज बीज आदि का ग्रामीणों से क्रय कर रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें