Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में 29.71 लाख किसानों को 19 हजार 740 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण हुआ वितरित

प्रदेश में पहली बार एक वित्तीय वर्ष में ब्याज मुक्त, सहकारी फसली ऋण का सर्वाधिक वितरण हुआ

Mr. Anjana

25 मई 2023, जयपुर । राजस्थान में  29.71 लाख किसानों को 19 हजार 740 करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण हुआ वितरित – राज्य के इतिहास में पहली बार एक वित्तीय वर्ष में सर्वाधिक ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण वितरण का रिकॉर्ड बना है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 29.71 लाख किसानों को 19 हजार 740 करोड़ रूपये का ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण वितरित किया गया। यह जानकारी सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने दी।

श्री आंजना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में खरीफ सीजन में 98 हजार 320 नए किसानों को 180 करोड़ रूपये का तथा रबी सीजन में 2 लाख 19 हजार 249 नए किसानों को 367 करोड़ रूपये का सहकारी फसली ऋण वितरित किया गया। इस प्रकार कुल 3 लाख 17 हजार 569 नए सदस्य किसानों को 547 करोड़ रूपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 2019-20 में 9541.02 करोड़ रूपये, वर्ष 2020-21 में 15235.38 करोड़ रूपये, वर्ष 2021-22 में 18101.68 करोड़ रूपये तथा वर्ष 2022-23 में 19740.87 करोड़ रूपये का ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के पूववर्ती कार्यकाल के दौरान वर्ष 2012-13 में किसानों के हित में ब्याज मुक्त सहकारी फसली ऋण प्रारंभ किया गया था। श्री आंजना ने बताया कि अपेक्स एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक लगातार किसानों के हित में कार्य कर रहे है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अपेक्स बैंक ने बखूबी कार्य करते हुए 115.69 करोड़ रूपये का सकल लाभ अर्जित किया है। जिसमें से 73.07 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ रहा है। सकल लाभ पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 3.52 करोड़ रूपये अधिक है।