State News (राज्य कृषि समाचार)

किसानों को उनकी फसल का पूरा लाभ दिलाया जाएगा : श्री पटेल

Share
मूंग खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण

25 अगस्त 2022, भोपाल: किसानों को उनकी फसल का पूरा लाभ दिलाया जाएगा : श्री पटेल – किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी फसल का पूरा-पूरा लाभ दिलाने के लिए कृत-संकल्पित है। श्री पटेल ने सिवनी-मालवा जिले के ग्राम हरपालपुर के वेयर हाउस खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मूंग तुलाई का भी अवलोकन लिया। श्री पटेल ने केंद्र पर उपज बेचने आए किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की पड़ताल भी की। किसानों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कृषि मंत्री श्री पटेल का समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए आभार व्यक्त किया।

श्री पटेल ने कहा कि 7275 रूपए के समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदने से किसान भाई बहुत खुश हैं। उन्हें लगभग 2 हजार रूपए क्विंटल का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। ग्रीष्मकालीन मूंग के अतिरिक्त चना, मसूर एवं सरसों की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की गई है। किसानों को उनकी मेहनत का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है।

ग्राम गाडरिया में मिर्ची एवं सोयाबीन की फसल का निरीक्षण

ग्राम हरपालपुर के निरीक्षण के बाद कृषि मंत्री ने ग्राम में आधुनिक कृषि तकनीकों के जरिए खेती कर रहे किसानों की मिर्ची एवं सोयाबीन की फसल का अवलोकन भी किया।

किसान हितैषी नीतियों से किसानों को हो रहा है लाभ

कृषक श्री जितेंद्र चौहान ने बताया कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। पूर्व में ग्रीष्मकालीन मूंग मात्र 5 से 5 हजार 500 रूपए तक बिकने से किसानों को नुकसान हो रहा था। सरकार द्वारा 7275 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदने से किसानों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़ ,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *