बुरहानपुर : कृषि रथ से गांव-गांव पहुंच रही कृषि उपयोगी जानकारियां
26 मई 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर : कृषि रथ से गांव-गांव पहुंच रही कृषि उपयोगी जानकारियां – कृषि विभाग द्वारा कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हेतु कृषि रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर कृषक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कृषक कल्याण वर्ष के तहत गत दिनों ग्राम डवालीरैयत, डालमऊ, अमुल्लाकला खुर्द, चिंचाला एवं हतनुर में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
चौपाल में कृषकों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था, पंजीयन एवं टोकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण प्रणाली के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही हरी खाद के उपयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ाने, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने एवं रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के संबंध में जानकारी साझा की गई।कृषकों को मिट्टी नमूना संग्रहण एवं परीक्षण की वैज्ञानिक विधि के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें बताया गया कि खेत की मिट्टी की जांच कराने से आवश्यक पोषक तत्वों की सही जानकारी प्राप्त होती है, साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में कृषकों को केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) के महत्व एवं निर्माण प्रक्रिया की जानकारी देते हुए जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त नरवाई नहीं जलाने की अपील करते हुए बताया गया कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरता, सूक्ष्म जीवों एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

