Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में आईएएस अधिकारी श्री कन्हैया लाल स्वामी ने कृषि आयुक्त पद का कार्यभार संभाला

05 अक्टूबर 2023, जयपुर: राजस्थान में आईएएस अधिकारी श्री कन्हैया लाल स्वामी ने कृषि आयुक्त पद का कार्यभार संभाला – राजस्थान में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री कन्हैया लाल स्वामी ने बुधवार को कृषि आयुक्त पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के बाद कृषि आयुक्त श्री कन्हैया लाल ने अधिकारियों से परिचय करते हुए विभागीय कार्य प्रणाली पर चर्चा की।

इस दौरान श्री स्वामी ने कहा कि खेती-किसानी से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं का काश्तकारों को समय पर फायदा पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कृषि उत्पादन बढाने के लिए जैविक खेती और नवाचारों को प्रोत्साहित किया जायेगा। राज्य को देश में कृषि उत्पादन के क्षेत्र में सर्वोपरि स्थान पर लाने के लिए योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जायेगा।

इस दौरान अतिरिक्त निदेशक कृषि (आदान) डॉ0 सुवा लाल जाट, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) श्री टी.के. जोशी तथा अतिरिक्त निदेशक कृषि (प्रशासन) श्री हीरेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें