Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी और बालाघाट ज़िले में भारी से अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान

04 सितम्बर 2023, इंदौर: डिंडोरी और बालाघाट ज़िले में भारी से अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल संभाग के ज़िलों में कुछ स्थानों पर, भोपाल , नर्मदापुरम , जबलपुर एवं सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से आज 4  सितंबर तक  मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 19 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 15  % और  पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 22 % कम वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के किरनापुर ( बालाघाट ) में सर्वाधिक 42. 2  मिमी , करंजिया ( डिंडोरी ) में 38. 2  मिमी , अमरकंटक ( अनूपपुर ) में 28.0  मिमी तथा मटियारी ( मंडला ) में  20.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र , भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक  डॉ वेद प्रकाश सिंह के अनुसार  वर्तमान में उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है और ऊंचाई के साथ दक्षिण -पश्चिम की ओर  झुकते हुए समुद्र तल से 7. 6  किमी तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 24  घंटों के दौरान उत्तर -पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब  क्षेत्र के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। वहीं मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर ह्यमाल्य की तलहटी में स्थित है और पूर्वी छोर मध्य समद्र तल के स्तर पर गोरखपुर, पटना , हज़ारीबाग ,बांकुरा , दीघा से होकर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की  पूर्व मध्य खाड़ी तक विस्तृत है। इन प्रणालियों के प्रभाव से 5  से 7  सितंबर 2023  के दौरान  मध्य प्रदेश राज्य के ज़िलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वानुमान –कल 5  सितंबर को डिंडोरी और बालाघाट ज़िलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है , जबकि रीवा , सीधी , सिंगरौली, अनूपपुर , शहडोल, जबलपुर , छिंदवाड़ा , सिवनी, मंडला , पन्ना , दमोह, सागर तथा छतरपुर ज़िलों में कहीं- कहीं  मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है। अल्पकालिक झंझावात , गरज -चमक के साथ वज्रपात होने वाले ज़िलों में उमरिया , कटनी, निवाड़ी, सतना, नरसिंहपुर, अशोकनगर, विदिशा , रायसेन , सीहोर, भोपाल , राजगढ़ ,नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा और बुरहानपुर  ज़िले को शामिल किया गया है।  आज 4  सितंबर के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें