Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया गौशालाओं का बजट, 40 से किया 400 करोड रुपए

28 मार्च से एमएसपी पर खरीदेगी किसानों की सरसों

09 मार्च 2023, चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बढ़ाया गौशालाओं का बजट, 40 से किया 400 करोड रुपए – हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार गौशालाओं के बजट में निरंतर बढोतरी कर रही है, ताकि गायों के पालन-पोषण में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इस वर्ष 40 करोड़ रुपए से बढाकर 400 करोड़ रुपए किया गया है।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री दलाल भिवानी के गांव जीतवानबास में स्थित श्री शिवमुनी गौशाला के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कहा कि सरकार गौ संरक्षण एवं संवर्धन पर पूरा जोर दे रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वे गाय के गोबर से बनने वाली वाली खाद पर आधारित प्राकृतिक खेती करें ताकि खाने के लिए शुद्ध अनाज मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यूरिया व डीएपी आदि खाद से खानपान जहरीला हो गया है, जिससे अनेक प्रकार की जानलेवा बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले रही हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार 28 मार्च से एमएसपी पर किसानों की सरसों खरीदेगी। उन्होंने जीतवानवास की गौशाला में 11 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर नई-नई परियोजनाएं शुरु की जा रही हैं। सरकार द्वारा वर्ष 2023 को मौटे अनाज का पोषक वर्ष घोषित किया गया है, जिससे सबसे अधिक फायदा हरियाणा के किसानो को होगा, इससे किसानों को आय बढाने के लिए नए अवसर मिलेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाया जा रहा है, जिसके चलते एक लाख 80 हजार रुपए तक की सालाना आय वाले करीब 29 लाख लोगों के चिरायु कार्ड बनाए गए हैं। इससे वे साल भर में जरूरत पड़ने पर पांच लाख रुपए तक का उपचार फ्री में ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पशुधन को बचाने के लिए प्रदेश में 112 की तर्ज पर एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी, जिसमें 200 एंबुलेंस शामिल होंगी। किसी भी प्रकार के हादसे में घायल व बीमार, पशुओं का तुरंत प्रभाव से उपचार किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है। विश्व के मानचित्र पर भारत की साख बढ़ी है। आज भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा राज्य में किसान व मजदूरों की भलाई के लिए भी कई योजनाएं लागू की जा रही है। प्रदेश में पशुपालन के साथ-साथ मछली पालन व बागवानी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसलिए किसान परंपरागत खेती की बजाय फल, फूल व बागवानी की खेती करें और पशुपालन व मछली पालन व्यवसाय को अपनाएं ताकि लाखों रुपए की आय हो सके।

कृषि मंत्री ने कहा कि चरखी दादरी में 11 से 13 मार्च तक 39 वां राज्य स्तरीय पशु मेला आयोजित किया जा रहा है। पशु मेले में उत्तम नस्ल के पशु शामिल होंगे। अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले पशुओं के मालिक को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल लाखों रुपए के इनाम प्रदान करेंगें।

महत्वपूर्ण खबर: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )