Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मनासा मंडी में लहसुन 116 रु क्विंटल बिकी, किसान हुआ मायूस

11 अप्रैल 2022, इंदौर । मनासा मंडी में लहसुन 116 रु क्विंटल बिकी, किसान हुआ मायूस – इन दिनों मंडियों में लहसुन की आवक अच्छी हो रही है , इस कारण लहसुन के दाम गिरे हुए हैं। लेकिन गत दिनों नीमच जिले की मनासा मंडी में रामगंज मंडी (राजस्थान ) के ग्राम कुंडवा के किसान श्री शम्भुलाल को अपनी लहसुन उपज का इतना कम दाम मिला कि मुनाफा तो दूर गाड़ी का भाड़ा भी निकला और उसे अपनी ज़ेब से चुकाना पड़ा। इससे किसान मायूस हो गया।

उल्लेखनीय है कि रामगंज मंडी (राजस्थान ) के ग्राम कुंडवा के किसान श्री शम्भुलाल गत दिनों नीमच जिले की मनासा मंडी में 4 क्विंटल 56  किलो लहसुन बेचने पहुंचा , जिसे मंडी व्यापारी लोकेश ब्रदर ने बोली लगाकर 116 रुपए प्रति क्विंटल अर्थात 1 रुपए 16  पैसे प्रति किलो की दर से ख़रीदा तो किसान मायूस हो गया।  श्री शम्भुलाल की लहसुन का कुल 528 रुपए हुआ , जिसमें से 70 रुपए हम्माली के कट गए और उसके हाथ में मात्र 458 रुपए आए। खरीदार व्यापारी के अनुसार लहसुन की गुणवत्ता खराब होने से किसान को कम भाव मिला। मिली जानकारी के अनुसार श्री शम्भुलाल ने 130  दूर किमी स्थित अपने गांव कुंडवा से 4 क्विंटल 56 किलो लहसुन को मनासा मंडी लाने का भाड़ा ही 1125 रु चुकाया था। जबकि उसे अपनी लहसुन के मात्र 458 रुपए ही मिले। उक्त किसान पर सोने से घड़ावन महंगी वाली कहावत चरितार्थ हो गई।

महत्वपूर्ण खबर: अनंतपुर केला कलस्टर से लगभग 14,000 केला किसानों  को लाभ होगा