राज्य कृषि समाचार (State News)

पूर्व उद्यानिकी संचालक श्री सिंह का निधन

25 जनवरी 2023, भोपाल: पूर्व उद्यानिकी संचालक श्री सिंह का निधन – म.प्र. के पूर्व उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालक श्री विजय कुमार सिंह का गत 22 जनवरी 2023 को निधन हो गया। वे अस्वस्थ होने के कारण विगत एक माह से गुडग़ांव के एक अस्पताल में एडमिट थे। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव जिला बदायूं में किया गया।

श्री सिंह म.प्र. उद्यानिकी विभाग के अंतिम तकनीकी संचालक थे। कृषक जगत परिवार मृतात्मा की शांति के लिए तथा दु:खी परिवार को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Advertisements