State News (राज्य कृषि समाचार)

भाकिसं के सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 15 दिसंबर से

Share

08 दिसम्बर 2023, इंदौर: भाकिसं के सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 15 दिसंबर से – भारतीय किसान संघ के सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 15 दिसम्बर से आरम्भ होगा। यह निर्णय मालवा प्रांत के 18 जिलों एवं तहसीलों के कार्यकर्ताओं द्वारा आज पाटीदार धर्मशाला खजराना में आयोजित की गई बैठक में लिया गया।जिसमें प्रान्त, संभाग, जिले की कार्यकारिणी एवं तहसील के लगभग 500 कार्यकर्ताओं ने भाग लिय।

क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी ने कहा कि प्रत्येक तीन वर्ष में किसानों एवं किसान वर्ग से जुड़े सभी वयस्क सदस्यों को सदस्यता दिलाई जाती है। इस वर्ष का सदस्यता अभियान प्रथम चरण 15 दिसम्बर से शुरू होगा , जिसे 25 दिसंबर तक पूरा करना है। सभी जिलों को एक लाख सदस्यता बनाना है। इस वर्ष भारतीय किसान संघ ने 11 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है , जिसके लिए कार्यकर्ता घर -घर जाकर सदस्य बनाएंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि हमारा लक्ष्य लगभग 5400 हजार ग्राम पंचायत तक पहुंचने का है। मालवा प्रांत में करीब 12 हजार गांव हैं। सदस्यता तीन वर्ष के लिए होगी जिसका शुल्क मात्र 10 रु होगा। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में पहली रसीद भगवान श्री गणेश को अर्पित की गई।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements