Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन मूल्य संवर्धन के लिए कृषक प्रशिक्षण दल रवाना

21 दिसम्बर 2022, बैतूल: सोयाबीन मूल्य संवर्धन के लिए कृषक प्रशिक्षण दल रवाना – कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने सोमवार 19 दिसंबर को कृषि विभाग की आत्मा परियोजना अंतर्गत सोयाबीन मूल्य संवर्धन के प्रशिक्षण के लिए 40 कृषकों के दल को हरी झंडी दिखाकर केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान नवीबाग भोपाल के लिए रवाना किया।

जिले के समस्त विकासखंड के युवा कृषकों को स्वरोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से सोयाबीन के उत्पाद जैसे- दूध, पनीर, बिस्किट, कुकीज, हलवा, मिठाई आदि के रूप में सोयाबीन के मूल्य संवर्धन विषय पर 5 दिवसीय कृषक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे जिले के युवा स्व रोजगार से जुड़ सके। इस दौरान उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्मा श्री आरजी रजक, प्रशिक्षण दल के नोडल अधिकारी श्री विजेन्द्र वाईकर, श्री रवि प्रकाश धोटे एवं प्रशिक्षण दल के कृषक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें