Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी आयोजित

10 जनवरी 2023, हरदा: प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के तहत कृषक संगोष्ठी आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र हरदा द्वारा ग्राम पहटकला में प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कई कृषक शामिल हुए ।

कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. संध्या मुरे ने बताया कि संगोष्ठी में केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर कृषकों से विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओमप्रकाश भारती ने रोग एवं कीट प्रबंधन हेतु बीजामृत, अग्निअस्त्र एवं ब्रह्मास्त्र आदि पर विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी में डॉ. एस. के. तिवारी ने प्राकृतिक खेती की शस्य प्रणाली की जानकारी दी। डॉ. सर्वेश कुमार ने संगोष्ठी में उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई तथा आर. सी. जाटव ने प्राकृतिक खेती में जीवामृत एवं घन जीवामृत के उपयोग के लाभ एवं प्राकृतिक खेती के अन्य तरीके बताएं ।

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक व्यापार नियमों में संशोधन करने केंद्रीय राज्यमंत्री से अपील

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें