Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य पालकों को केसीसी जारी होंगे

29 दिसंबर 2021, विदिशा । मत्स्य पालकों को केसीसी जारी होंगे – मत्स्य पालकों के लिए मतस्य पालन क्रेडिट कार्ड योजना में केसीसी बनवाने की सुविधा उपलब्ध की गई है। मत्स्योद्योग के सहायक संचालक संतोष दुबे ने बताया कि विदिशा जिले में मत्स्य पालन व्यवसाय में संलग्न व्यक्तियों के मत्स्य पालन केसीसी बनाये के लिए  आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

तत्संबंध में मत्स्य पालनकर्ता अपना आवेदन मत्स्य विभाग में सहायक संचालक मत्स्योद्योग विदिशा के कार्यालय में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं।