Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को पर्याप्त मिले बिजली: श्री लारिया

खराब ट्रांसफार्मरों को तीन दिवस में तत्काल बदला जाए

13 नवम्बर 2022, सागर । किसानों को पर्याप्त मिले बिजली: श्री लारिया  – किसान भाइयों को सिंचाई के लिए पर्याप्त समय के लिए बिजली प्रदान की जाय एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम स्तर पर संवाद शिविर भी आयोजित किए जाएं। उक्त विचार नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रदीप लारिया ने व्यक्त किए।

इस अवसर पर मकरोनिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मिहिलाल अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि कलेक्टर श्री दीपक आर्य, विद्युत मंडल के एस.ई. श्री डीएन चौकेकर सहित अन्य विद्युत मंडल के अधिकारी मौजूद थे। नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि किसान भाइयों के लिए अभी बिजली की अत्यंत आवश्यकता है और इसके लिए समस्त किसान भाइयों को 10 घंटे बिजली प्रदान की जाए। साथ ही जिन ग्रामों के ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि किसी भी स्थिति में किसान भाइयों को बिजली न मिलने के कारण फसल में पानी देने में परेशानी नहीं होना चाहिए।

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile