Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पूरी पारदर्शिता से एफएक्यू स्तर के मूंग खरीदी के निर्देश

01 जुलाई 2023, नर्मदापुरम: पूरी पारदर्शिता से एफएक्यू स्तर के मूंग खरीदी के निर्देश – मूंग खरीदी केंद्रों का सतत निरीक्षण करें। पूरी पारदर्शिता के साथ बिना अनियमितता के एफएक्यू स्तर की मूंग खरीद की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने गत दिनों कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम एवं उपार्जन संबंधी अधिकारियों को दिए। मूंग उपार्जन की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने खरीदी केंद्रो पर बारदाना, धागा, टैग सहित अन्य लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि गोदामों से मूंग की निकासी पर प्रतिबंध लगाया गया हैं। सभी एसडीएम गोदामों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। बिना एसडीएम की अनुमति के गोदामों से मूंग की निकासी न हो। वाहनों का भी निरीक्षण करें ताकि अवैध रूप से मूंग खरीदी केंद्रों पर न पहुंचे। खाद की उपलब्धता एवं वितरण की भी समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खाद का वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद वितरण की डेली रिपोर्ट भेजे। बताया गया कि जिले में लगातार खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile