Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पट्टे पर भूमि प्राप्‍त करने हेतु 30 जून तक करें आवेदन  

17 मई 2023, मंदसौर: पट्टे पर भूमि प्राप्‍त करने हेतु 30 जून तक करें आवेदन – जल संसाधन संभाग कार्यपालन यंत्री श्री विजेन्‍द्रसिंह डोडवे द्वारा बताया गया कि गांधी सागर जलाशय की सीमा आर.एल. 1312 फीट से नीचे के तल पर खुलने वाली डूब भूमि पर वर्ष 2023- 24 के लिये खरीफ एवं रबी फसल की कृषि करने के लिये पट्टे पर भूमि प्राप्‍त करने के लिये डूब से प्रभावित व्‍यक्तियों से निर्धारित प्रारुप में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र 30 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में हल्‍का अनुसार कार्यालय में प्राप्‍त किये जावेंगे ।

ग्राम संजीत, हिंगोरिया, रणायरा, गाडरिया, ऊंचा बर्डिया, गरड़ा अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग सुवासरा ,सुवासरा एवं हल्‍का सुवासरा एवं मल्‍हारगढ़ तहसील के समस्‍त लघु तालाब अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग सुवासरा एवं मल्‍हारगढ़ में 30 जून 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile