Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल विविधीकरण पर होगा जोर : श्री सेलवेन्द्रन

म.प्र. के कृषि आयुक्त से कृषक जगत की बातचीत

  • (अतुल सक्सेना)

Mr. selvendram

13 फरवरी 2023,  भोपाल । फसल विविधीकरण पर होगा जोर : श्री सेलवेन्द्रन – प्रदेश में फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे किसानों की आय में इजाफा हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें। इसके साथ ही कृषक हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र किसानों को आसानी से मिल सके इसके लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के नवनियुक्त आयुक्त सह संचालक कृषि श्री एम. सेलवेन्द्रन ने कृषक जगत को एक विशेष मुलाकात में अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए दी।

श्री सेलवेन्द्रन ने बताया कि गेहूं, धान जैसी परम्परागत फसलों के स्थान पर अन्य नगदी फसलें तथा उद्यानिकी फसलें लेने के लिए कृषकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए म.प्र. में फसल विविधीकरण योजना भी चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि फसल विविधीकरण से उत्पादन बढऩे के साथ-साथ किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि आयुक्त ने बताया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ प्रत्येक पात्र किसानों को मिले इसके लिए विभागीय अमले को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रबी फसलें खेतों में बेहतर स्थिति में है उनकी कटाई के बाद जायद फसलें ली जाएंगी, इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं, प्रदेश में तीसरी फसल का रकबा बढ़ रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री सेलवेन्द्रन ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में म.प्र. सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी निभा रहा है। पोषक अनाजों (मिलेट्स) के प्रति जागरुकता बढ़ाने, भागीदारी की भावना पैदा करने, उत्पादन वृद्धि तथा मिलेट्स उत्पादों के विपणन एवं मूल्य संवर्धन के अवसर बढ़ाने के लिए मिलेट मिशन प्रोजेक्ट के तहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कई जिलों में मुख्य रूप से मिलेट फसलें उगाई जाती हैं।

कृषि यंत्रीकरण के संबंध में कृषि आयुक्त ने बताया कि यंत्रीकरण समय की मांग है। इससे श्रम एवं समय की बचत के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाया जा सकता है, इसके लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण खबर:जीआई टैग मिलने से चिन्नौर धान किसानों को मिल रहा है अधिक दाम