Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खेत में तालाब बनवाने पर कृषकों को मिलेगा 80 हजार से 1 लाख तक का अनुदान

21 दिसम्बर 2022, बुरहानपुर: खेत में तालाब बनवाने पर कृषकों को मिलेगा 80 हजार से 1 लाख तक का अनुदान – खेत में तालाब बनवाने के लिए कृषकों को मिलेगा अस्सी हजार से एक लाख तक का अनुदान। खेत में बलराम ताल बनवाएं, भूमि का जल स्तर बढ़ाएं। सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसम्बर तक में इसका लाभ उठा सकते हैं।

श्री एम.एस.देवके ,उपसंचालक ,किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग  ने कृषकगणों को आवश्यक जानकारी देते हुए बताया कि, कृषि विभाग द्वारा कृषकों के लिए अपने-अपने खेतों पर सतही जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर में वृद्धि तथा कृषि सिंचाई के उद्देश्य से बलराम ताल योजना चलाई जा रही है।जिसमें  कृषक अपने खेत में 115 फीट लम्बाई × 82 फीट चौड़ाई एवं 10 फीट गहराई अथवा 132 फीट लम्बाई × 98 फीट चौड़ाई एवं 10 फीट गहराई के आकार का तालाब खुदवा सकते हैं ।

इस योजना में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषकों हेतु मूल्यांकन अनुसार वास्तविक व्यय का 75 प्रतिशत किन्तु अधिकतम एक लाख रूपये, अन्य सभी वर्ग के लघु सीमांत कृषकों के लिए वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत अधिकतम राशि अस्सी हजार रूपये तथा सामान्य वर्ग के बड़े कृषकों को वास्तविक व्यय का 40 प्रतिशत अधिकतम राशि रु. 80,000/- अनुदान प्राप्त होगा। बलराम तालाब योजनान्तर्गत आवेदन ई-कृषि यंत्र पोर्टल www.mpdage.org वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )