Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्टार्टअप की कार्ययोजना कैसे बनाएं

15 दिसम्बर 2022, टीकमगढ़ । स्टार्टअप की कार्ययोजना कैसे बनाएं – कृषि विज्ञान केन्द्र टीकमगढ़ में एग्री इनोवेटर्स और स्टार्टअप जागरूक कार्यक्रम का आयोजन प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. एस. किरार के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के एग्री बिजनेस प्रबंधन संस्थान से सहायक प्रबंधक श्रीमती लक्ष्मी मनोज सिंह एवं बिजनेस एग्जीक्यूटिव दीपांशू पटेल उपस्थित रहे। स्र्टाटअप जागरूक कार्यक्रम में किसानों एवं छात्र-छात्राओं को कृषि से संबंधित स्टार्टअप कार्यक्रमों एवं जवाहर एग्रीबिजनेस इनक्यूलेटर कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही बताया कि कृषि कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर. के. व्ही. वाय.-राफ्तार एग्री बिजनेस की स्थापना 2018-19 में  देश के 29 केन्द्रों की गई थी तथा यह कार्यक्रम ज.ने.कृ.वि.वि. में जवाहर रबी के नाम से वर्ष 2019 चालू किया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (रफतार) के अंतर्गत कृषि संबंधित उद्योग पशुपालन, सांख्यिकी, डेयरी विकास, कृषि वानिकी, कृषि विपणन आदि कृषि संबंधित क्षेत्र से सम्बंधित कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। केन्द्र प्रमुख डॉ. बी. एस. किरार ने बताया कि स्टार्टअप कार्यक्रम से कृषि व्यवसायिक रूप देने के लिए कड़ी मेहनत और भविष्य में आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी। 

कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. आर. के. प्रजापति, डॉ. यू. एस. धाकड़, डॉ. एस. के. जाटव, डॉ. आई. डी. सिंह, जयपाल  छिगारहा, हंसनाथ खान एवं मनोहरलाल चढ़ार उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें