Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न

16 जनवरी 2023,  उज्जैन । मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न – गत 8 जनवरी को उज्जैन में मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ एवं पेंशन प्रकोष्ठ संघ का संभागीय सम्मेलन खाद्य विभाग के अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ के सचिव श्री संतोष उइके की अध्यक्षता में एवं मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष ई. श्री डी.के. यादव के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पेंशन प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष श्री अमर सिंह परमार विशेष अतिथि थे। संभागीय पेंशन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री डी.एस. ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री बनप सिंह वर्मा के द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ की उज्जैन ईकाई की मांगों का वाचन कर मांग पत्र प्रांताध्यक्ष को सौंपा गया। मांगों में प्रमुख रूप से राजस्व विभाग अनुसार समस्त राजपत्रित अधिकारियों को वेतनमान एवं पदनाम, सामाजिक सुरक्षा/दायित्व को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना, समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को आयुषमान कार्ड की तर्ज पर 10 लाख तक का केश-लेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने आदि के साथ विकासखंड के सभी कार्यालय प्रमुखों को राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जाए ।

पेंशन प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष श्री अमर सिंह परमार द्वारा जानकारी दी गई कि सभी कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवा नियम एवं अधिनियम की जानकारी हो ताकि समय पर समस्याओं का निराकरण हो सके।

सम्मेलन में मप्र कृषि विकास संघ के प्रांताध्यक्ष श्री डी. एस. कोरव, मप्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष श्री मनोहर लाल गिरी, पटवारी संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री आदर्श जामगड़े मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ नर्मदापुरम के संभागीय अध्यक्ष श्री अजित कुमार कुजुर, मप्र राजपत्रित संघ के महामंत्री श्री अमर सिंह मावई, महामंत्री श्री वी. के. चौहान एवं जिला अध्यक्ष श्री बनप सिंह वर्मा के द्वारा सौंपा गया एवं मांग पत्र का समर्थन किया गया। अंत में उप संचालक कृषि जिला उज्जैन श्री आर.पी. एस नायक ने आभार माना।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:देवास जिले के किसान ने खेत में बनवाया तालाब

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें