Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले के किसान ने खेत में बनवाया तालाब

16 जनवरी 2023, देवास: देवास जिले के किसान ने खेत में बनवाया तालाब – केंद्र और राज्य सरकार द्वारा खेती को लाभ का धंधा बनाने एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर कृषकगण अब बारिश के अलावा अन्य सीजन में भी फसलों का उत्पादन कर आर्थिक तौर पर सुदृढ़ हो रहे हैं। इन्हीं किसानों में से एक देवास जिले के ग्राम डेहरिया साहू निवासी कृषक श्री निखिल पिता श्री रूगनाथ धोसरिया हैं, जिन्होंने शासन की मनरेगा योजना अंतर्गत अपने खेत में तालाब का निर्माण करवाया है, जिससे वे बारिश की फसलों के अलावा अन्य फसलों का भी उत्पादन कर रहे हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

कृषक श्री निखिल धोसरिया ने बताया कि उनके पास कृषि भूमि है, लेकिन पानी के अभाव के कारण वे केवल बारिश की ही फसल कर पाते थे। वे बताते हैं कि पूर्व में सिंचाई के साधन के अभाव में कृषि नहीं होती थी। इसी बीच उन्हें शासन द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत खेत में तालाब निर्माण योजना की जानकारी मिली। योजना के माध्यम से उन्होंने अपने खेत में तालाब को बनाया। इस तालाब में जल भंडारण से अब भूमि सिंचाई योग्य हो गई है। उन्होंने बताया कि अब वे (रबी एवं खरीफ) की फसलों का उत्पादन करते हैं साथ ही सब्जियों की फसल भी करते हैं। उनकी पूरी जमीन सिंचाई योग्य हैं। कपिल धारा योजना के माध्यम से लाभ मिलने से अब उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो गई है। इससे उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (14 जनवरी 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें