Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कलेक्टर ने दो समिति प्रबंधकों को दिया नोटिस

01 फरवरी 2024, रीवा: कलेक्टर ने दो समिति प्रबंधकों को दिया नोटिस – धान उपार्जन के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई केन्द्रों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जिसके कारण कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों के निरीक्षण प्रतिवेदन आधार पर दो खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं समिति प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस दिया है।

जारी अलग-अलग नोटिस के अनुसार समिति प्रबंधक विपणन सहकारी समिति सेमरिया के खरीदी केंद्र सतगुरु वेयर हाउस सेमरिया का निरीक्षण करने पर कई अनियमितताएं पाई गईं। खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलीं। धान की बोरियों की रैण्डम तौल करने पर मानक से कम मात्रा में धान पाई गई। भण्डारण के लिए तैयार बोरे में लगे टैग पर किसान का पंजीयन कोड अंकित नहीं पाया गया। धान की खरीदी केन्द्र के स्थान पर गोदाम के अंदर संपन्न की जा रही थी।

इसी तरह सेवा सहकारी समिति भमरा द्वारा उपार्जन केन्द्र सद्गुरु वेयरहाउस सेमरिया का निरीक्षण करने पर भी कई अनियमितताएं पाई गईं। खरीदी केन्द्र परिसर में 6 हजार क्विंटल उपार्जित धान की बोरियां बिखरी हुई पाई गईं। उनकी स्टैगिंग नहीं की गई थी। केन्द्र में तौल के लिए लगाए गए उपकरणों में नापतौल विभाग का सत्यापन नहीं पाया गया। बोरियों की रैण्डम तौल में निर्धारित मात्रा से कम मात्रा में धान पाई गई। इन सभी को गंभीर अनियमितता तथा उपार्जन नीति की कण्डिकाओं का उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का तीन दिन की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर संबंधित समिति को उपार्जन से ब्लैक लिस्ट करने, संस्था को प्राप्त होने वाले मूवमेंट व्यय में कटौती तथा अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)