Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्र ने रबी सत्र के लिए एनबीएस सब्सिडी घोषित की

26 अक्टूबर 2023, इंदौर: केंद्र ने रबी सत्र के लिए एनबीएस सब्सिडी घोषित की – केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने रबी सत्र 2023 -24 (1 -10 -23 से  31 -3 -24 ) में  किसानों को फॉस्फेट एवं पोटाश युक्त (पी एन्ड के ) फर्टिलाइज़र्स के लिए न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी ( एनबीएस ) की घोषणा कर दी। सरकार ने  2023-24 के लिए एफसीओ और एनबीएस योजना के तहत कवर किए गए पी एंड के उर्वरकों के विभिन्न 25 ग्रेड पर उत्पादवार सब्सिडी दरों की घोषणा प्रति मैट्रिक टन  के आधार पर तय की है। इस बार सरकार ने खरीफ फसल की तुलना में रबी फसलों की एनबीएस सब्सिडी में कटौती कर दी है।  जिसका किसान की लागत पर असर पड़ेगा। कृषक जगत ने 23 अक्टूबर के अंक में एनबीएस सब्सिडी में कटौती होने की संभावना पहले ही जता दी थी ।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। हालाँकि सरकार ,रबी सत्र 2023 -24 में  पी एन्ड के फर्टिलाइज़र्स किसानों को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने के लिए कुल 22 ,303 करोड़ रुपए की सब्सिडी देगी, लेकिन एनबीएस सब्सिडी में कटौती कर दिए जाने से किसानों की लागत में वृद्धि हो जाएगी, क्योंकि उन्हें गत खरीफ सत्र की तुलना में इस रबी सत्र में उर्वरकों के लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा।

सरकार द्वारा चालू रबी सत्र के लिए पोषक तत्वों नाइट्रोजन , फास्फोरस , पोटाश और सल्फर के लिए जारी एनबीएस इस प्रकार है। एन – 47. 02 ,पी – 20 .82, के -2.38 और एस- 1. 89 रूपए प्रति किलो है। जबकि बीते खरीफ सत्र (1 -4 -23 से 30 -9 -23) में यह दरें एन – 76. 49 ,पी – 41 .03, के -15.91 और एस- 2. 80 रुपए प्रति किलो थी। इस प्रकार नाइट्रोजन में 29.47, फास्फोरस में 20.21,पोटाश में 13.53 और सल्फर  में 0.91  रु  प्रति किलो की कटौती कर दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)