Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आत्मा से बने आत्मनिर्भर  

2 मार्च 2023, नीमच । आत्मा से बने आत्मनिर्भर  – कृषि विभाग आत्मा आयोजित गतिविधियों से जिले के कृषक तकनीकी जानकारी लेकर अपनी खेती में उनका उपयोग कर खेती को लाभकारी बना रहे हैं। विकासखंड नीमच में कृषक संगोष्ठियों में शामिल कृषकों ने आधुनिक कृषि तकनीकी समझी जिससे उत्पादन अधिक मिला आर्थिक लाभ में वृद्धि हुई आय पहले से अधिक हो गई। 

कृषि विभाग की आत्मा योजना में दिए गए प्रशिक्षुओं से किसानों को इस वर्ष आत्मा योजना में जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर  पुरस्कार विधायक श्री दिलीप परिहार के द्वारा विकास यात्रा के दौरान दिये गये।

संगोष्ठियों में सहयोगी रहे उपसंचालक कृषि श्री दिनेश मंडलोई, परियोजना संचालक आत्मा डॉ. यतिन मेहता, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.सी.पी. पचौरी, डॉ.एस.एस. सारंगदेवोत, डॉ. पी.एस. नरूका, विकासखंड नीमच तकनीकी प्रबंधक आत्मा श्री पुरुषोत्तम बोहरा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें