Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आत्मा में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 8 सितंबर तक आवेदन दें

08 सितम्बर 2023, नीमच: आत्मा में सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 8 सितंबर तक आवेदन दें – मध्यप्रदेश कृषि विकास विभाग द्वारा आत्मा में  वर्ष 2022-23 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरुस्कार एवं सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार दिये जाना है। इसके तहत जिले के सभी 3 विकासखण्डों के पांच पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 1) को 10 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया जावेगा।

जिला स्तरीय पुरुस्कार के पांच सर्वोत्तम किसान (विभिन्न इंटरप्राइजेज कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी प्रत्येक का 1) को 25 हजार रुपये का पुरुस्कार दिया जायेगा । जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरुस्कार के तहत जिले के पांच सर्वश्रेष्ट कृषक समूह  को 20 हजार रुपये की राशि‍ दी  जायेगी।

विकास खण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय कृषक समूह पुरुस्कार के लिए 8 सितम्‍बर 2023 तक प्रविष्टिया आमंत्रित की गई है। किसान भाई प्रत्येक विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टेक्नोलाजी मैनेजर (बी.टी.एम.) कार्यालय तथा कृषि विभाग के कार्यालय में उपलब्ध आवेदन पत्र प्राप्‍त कर, पूर्ण रूप से भरे आवेदन बंद लिफाफे में 8 सितम्‍बर 2023 तक प्रस्तुत कर सकते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

चयनित किसानों को सर्वोत्‍तम कृषक पुरस्‍कार 26 जनवरी 2024 को दिए  जावेंगे। पूर्व में उक्‍त पुरस्‍कार के लिए 31 अगस्‍त प्रविष्ठियां आमंत्रित की गई थी, जिसे बढाकर अब 8 सितम्‍बर कर दिया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )