Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अधिकारियों ने किया उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

12 नवम्बर 2022, बुरहानपुर: कृषि अधिकारियों ने किया उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण – कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार कल कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दर्यापुर एवं डोईफोड़िया में उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मूल्य सूची, स्टॉक बोर्ड एव बिल बुक आदि की जांच की गई।अनियमितताएं पाए जाने पर उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

श्री एम.एस.देवके ,उपसंचालक कृषि ने बताया कि निरीक्षण के दौरान श्री गणेश कृषि सेवा केंद्र दर्यापुर में मूल्यसूची एवं स्टॉक बोर्ड नहीं पाए जाने पर, कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। निरीक्षण दल द्वारा डबल लॉक केन्द्र बुरहानपुर, एग्रो सर्विस सेंटर, अरिहंत फर्टीलाईजर बुरहानपुर, श्री गणेश कृषि सेवा केन्द्र दर्यापुर, लक्ष्मी एग्रो दर्यापुर, गुरूकृपा कृषि सेवा केन्द्र दर्यापुर तथा डोईफोडिया में चक्रधर बायोएग्रो टेक, पटेल एग्रो एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में सहायक संचालक श्री दीपक मण्डलोई, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री श्रीराम पाटिल एवं प्र.वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह सोलंकी शामिल थे ।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (11 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें