Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में 2-4 दिसंबर  को होने जा रहा है एग्री एक्सपो

1 दिसम्बर 2022, भोपाल । भोपाल में 2-4 दिसंबर  को होने जा रहा है एग्री एक्सपो – मध्य  प्रदेश की राजधानी, भोपाल में मध्य प्रदेश भारतीय किसान संघ एवं युवा उड़ान फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। 2, 3 और 4 दिसंबर, 2022 को होने जा रहे एग्री एक्सपो इंडिया मेले का  उद्देश्य नव कृषि तकनीक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण तथा ज्ञान सम्मेलन के साथ-साथ किसानों व कृषि स्टार्टअप्स को मिलने वाले नए अवसरों से अवगत कराना है। यह आयोजन कृषि विभाग मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश शासन, एमएसएमई एवं नाबार्ड के सहयोग से शहर के बिट्टन मार्केट ग्राउंड, अरेरा कॉलोनी में किया जाएगा।

श्री गोविन्द गोदारा, आयोजक, एग्री एक्सपो इंडिया 2022, ने कहा, “ कृषि मेले में हिस्सा लेने वाले किसानों के लिए बी2बी और बी2सी बाजार मंच उपलब्ध कराने सहित किसान सलाहकार बूथ, किसानों/आगंतुकों के लिए निःशुल्क कार्यशाला, विशेषज्ञ पैनल विषय विशेषज्ञ सम्मेलन, एवं भारतीय कृषि की नवीनतम तकनीक की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस एक्सपो में हमें प्रदेश व देशभर से हजारों किसानों के पहुँचने की उम्मीद है। वर्तमान में जैविक देसी बीज, जड़ी बूटियां एवं आयुर्वेद एक्सपो लोकेशन से अब तक करीब 100 से अधिक गाँव जुड़ चुके हैं, हमारा लक्ष्य इस संख्या में सतत रूप से इजाफा करना है।”

श्री नवनीत रघुवंशी, भारतीय किसान संघ ने कहा, “एग्री एक्सपो इंडिया में जैविक फूड स्टाल, ऑर्गेनिक प्रोसेस्ड फूड, जैविक कच्ची घानी तेल, गुड, जैविक अनाज, मसालें व दालें, आदि के साथ हस्तशिल्प, परंपरागत एवं स्वदेशी उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। साथ ही ज्ञान सम्मलेन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसके माध्यम से नई कृषि तकनीकों को जानने का अवसर मिलेगा। “

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: एमपी फार्मगेट एप से किसानों को उपज बेचना हुआ आसान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें