Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि इंजीनियर्स का 35वां राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ

14 सितम्बर 2023, जबलपुर: कृषि इंजीनियर्स का 35वां राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ – दो दिवसीय कृषि अभियंताओं का 35वां राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का शानदार समापन, सेवानिवृत्त इइनसी झारखंड इंजी. शिवानंद राय के मुख्यआतिथ्य में एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे की अध्यक्षता में किया गया।  इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के जबलपुर सेन्टर एवं जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘कृषि और बागवानी में प्रगति के लिये उभरती प्रौद्योगिकियां’’ विषय पर सेमीनार आयोजित किया गया था।

दो दिवसीय सम्मेलन के समापन अवसर पर इंजी. शिवानंद राय ने कहा कि देश के कोने-कोने से आएं इंजीनियर्स के लिये इस तरह के राष्ट्रीय सेमीनार मील का पतथर साबित होंगे। सभी तकनीकी सत्रों में रिमोट सेंसिंग, ड्रोन या फिर मशीनरी में कृषि के लिये नई-नई तकनीक का समावेश हो एवं वर्तमान में किसान इसका कैसे इस्तेमाल करें, ताकि उनकों अधिक फायदा हो, ऐसे  महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया ।

डॉ. खरे ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सेमीनार की  महत्वपूर्ण सिफारिश को पॉलिसी मेकर, रिसर्च एवं कृषक फ्रेंडली बहुमूल्य एवं उपयोगी बातों को सहज एवं सरल भाषा में एक स्थान पर प्रस्तुत करें ताकि इसका व्यापक लाभ प्राप्त किया जा सकें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिष्ठाता उद्यानिकी डॉ. एस.के. पांडे , डॉ. राजेश गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया  l इस कार्यक्रम में 5 यंग इंजीनियर्स साइंटिस्ट अवार्ड सहित करीब 24 अवार्ड प्रदान किये गये। 150 शोध पत्रों का प्रस्तुतिकरण हुआ। देश के सभी प्रदेशों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )