Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पीएम कुसुम योजना में राजस्थान सरकार 1200 सोलर पम्प करेगी किसानों को आवंटित

21 अगस्त 2023, चित्तौड़गढ़: पीएम कुसुम योजना में राजस्थान सरकार 1200 सोलर पम्प करेगी किसानों को आवंटित – देश के कई ऐसे हिस्से जहां पानी की कमी की समस्या का किसानों और आमजनों को सामना करना पड़ता हैं। पानी की किल्लत का सबसे ज्यादा असर खेती और सिंचाई पर पड़ता हैं। इससे किसानों की फसल भी पभावित होती हैं और उत्पादन पर असर पड़ता हैं। इसलिए किसान अपनी फसलों में सिंचाई के लिए अन्य साधनों का उपयोग करते हैं। लेकिन सिंचाई के यह साधन मंहगे होते हैं, जिन्हें हर किसान उपयोग नहीं कर सकता हैं।

ऐसे में राजस्थान सरकार ने किसानों की इस समस्या को हल करने के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत 1200 सोलर पम्प संयंत्र को आंवटित करने का फैसला किया हैं।  इन संयंत्रों को जिले में पीएम-कुसुम योजना के कम्पोनेंट-बी अन्तर्गत सौर ऊर्जा पम्प सन्यंत्र परियोजना वर्ष 2023-24 हेतु, उद्यान आयुक्तालय, पंत कृषि भवन राजस्थान जयपुर द्वारा आवंटित किया जायेगा, जो की पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानो को लाभान्वित किया जायेगा।

1923 किसानों ने सोलर पम्प संयंत्र के लिए किया आवेदन

डॉ. शंकर लाल जाट उप निदेशक उद्यान ने बताया कि अब तक जिले में किसानो द्वारा 1923 सोलर पम्प संयंत्र के आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का दिशा-निर्देशानुसार दस्तावेजों की जांच के उपरान्त नियमानुसार सही पाये गये आवेदको की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के पश्चात कृषक द्वारा कृषक हिस्सा राशि राजकिसान साथी पोर्टल पर दिये लिंक अनुसार ही ई-मित्र या ई.सी.एस./ डी.डी. के माध्यम से जिला हॉर्टीकल्चर डवलपमेन्ट सोसायटी के बैंक खाते में जमा करवाई जायेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यालय को कई किसानो द्वारा अवगत करवाया गया है कि एजेन्टों द्वारा सोलर पम्प संयंत्र पर अनुदान दिलाने का झांसा देकर किसानो से कृषक हिस्सा राशि के नाम पर रूपये जमा कराने हेतु सन्देश भेज जा रहे है। अतः किसान भाई सतर्क रहे, सावधान रहे, इनके झांसे में नही आये और इस तरह के एजेन्टों की सूचना कार्यालय को देवे ताकि वैधानिक कार्यवाही की जा सके। उद्यानिकी योजनाओं की प्रामाणिक जानकारी क्षेत्र के उद्यान एवं कृषि विभाग के कृषि पर्यवेक्षकों एवं सहायक कृषि अधिकारी तथा जिला कार्यालय से प्राप्त करे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )