Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुड़ उत्पादकों को बेहतर दाम दिलाने के लिए गुड़ की मंडी विकसित करें – कलेक्टर श्री कुमार

23 दिसम्बर 2022, दतिया: गुड़ उत्पादकों को बेहतर दाम दिलाने के लिए गुड़ की मंडी विकसित करें – कलेक्टर श्री कुमार – एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम का जिले में बेहतर क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट में आज सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक जिला एक उत्पाद योजना राज्य सरकार का प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। जिसके तहत दतिया जिले का चयन गुड़ उत्पादक जिले के रूप में किया गया है।

श्री कुमार ने कहा कि गन्ना उत्पादक और गुड़ उत्पादक किसानों को अधिक से अधिक दाम मिल सके, इसके लिए उन्होंने गुड़ की मंडी स्थापित करने पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात पर भी ध्यान दें कि गत वर्ष जिले में गुड़ का उत्पादन कितना हुआ और इस वर्ष हमने जिले में गुड़ उत्पादन का कितना लक्ष्य रखा है। उन्होंने गुड़ की मार्केटिंग पर चर्चा करते हुए कि गन्ना उत्पादक एवं गुड़ उत्पादक किसानों को उन्नत एवं आधुनिक तकनीकी से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण भी प्रदाय करें, जिससे गुड़ उत्पादक विभिन्न रूप में गुड़ का निर्माण कर अधिक दाम प्राप्त कर सकें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के कई गुड़ उत्पादक किसान विभिन्न प्रकार के गुड़ का उत्पादन कर रहे हैं । उनके इस उत्पाद को विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाना है। जिससे दतिया के गुड़ की पहचान जिले के बाहर भी हो सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले में गन्ना के साथ-साथ तिल एवं मूंगफली की खेती होती है। हमें इनको लेकर भी इनके उत्पादों का निर्माण कर किसानों को लाभ दिया जा सकता है। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि जिले में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी, मेटलवर्क आदि के माध्यम से कई कलाकार बेहतर उत्पादन कर रहे हैं, लेकिन मार्केटिंग न होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसके लिए हमें उनके उत्पादों की मार्केटिंग चिन्हित कर उनकी कला को निखारा जा सकता है। बैठक में उपसंचालक कृषि श्री डीएसडी सिद्धार्थ, प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सुश्री संगीता पंडोलिया, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरकेएस तोमर, खादी ग्रामोद्योग से श्री एचएल तिवारी, प्रबंधक कौशल केन्द्र श्री सौरभ मिश्रा, जिला रोजगार कार्यालय से श्री अनिल कुमार उदैनिया, सुश्री आरती पाठक, सुश्री आयुषी साहू, मंडी सचिव आदि उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )