Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमानक खाद विक्रय पर कृषि विभाग सख्त

मंत्री श्री सचिन यादव ने कठोर कार्यवाही के दिये निर्देश

भोपाल। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री सचिन यादव ने अमानक खाद-बीज एवं कीटनाशी विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। श्री यादव ने नियमित रूप से खाद, बीज और कीटनाशक के सेम्पल लेकर नियमानुसार जाँच कराने को कहा है।

निर्देशों पर अमल करते हुए अमानक उर्वरक पाये जाने पर विभाग ने हाल ही में एडवांस क्रॉप केयर के एमडी आशीष तिवारी, धनलक्ष्मी बॉयो केन अहमदाबाद के एमडी मुकेश जटानिया और आर.एम. फास्फेट एण्ड केमिकल महाराष्ट्र के मार्केटिंग मैनेजर मुकुंद धजेकर पर केस दर्ज कराया है।

इसके पूर्व विभाग ने मेघनगर की 5 फर्टिलाइजर कम्पनियों को ब्लैक लिस्टेड किया है। इनमें बालाजी एग्रो ऑर्गेनिक्स एण्ड फर्टिलाइजर्स, मोनी मिनरल्स एण्ड ग्राइंडर्स, रायल एग्रीटेक, त्र्यम्केश्वर एग्रो इंडस्ट्रीज और एग्रोफॉस इंडिया लिमिटेड में कई अनियमिताएं पायी गयी थीं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि कृषि मंत्री के निर्देश पर एक अप्रैल से 30 सितम्बर 2019 तक प्रदेश में 5751 नमूने प्रयोगशाला में भेजे गये जिनमें 5619 नमूनों की जांच हुई। इनमें से 5220 नमूने मानक तथा 399 नमूने अमानक सिद्व हुए है। इन अमानक नमूनों का विक्रय प्रतिबंधित कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें