Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी: कृषि क्षेत्र में उद्यम एवं आयात-निर्यात विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

10 अक्टूबर 2026, बड़वानी: बड़वानी: कृषि क्षेत्र में उद्यम एवं आयात-निर्यात विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित – कृषि प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण एवं उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) के संयुक्त तत्वावधान में शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में कृषि क्षेत्र में उद्यम एवं आयात-निर्यात विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सेडमैप के जिला समन्वयक श्री अरविन्द चौहान ने कार्यशाला आयोजन की संक्षिप्त जानकारी प्रदान करते  हुए  बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों, युवाओं और उद्यमियों को कृषि से समृद्धि की दिशा में अग्रसर करना तथा वैश्विक बाजार की संभावनाओं से जोड़ना व प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ एपीडा के श्री प्रशांत बसोड द्वारा कृषि क्षेत्र में उद्यमिता की असीम संभावनाओं, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) तथा खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को कृषि उपजों के आयात-निर्यात की संपूर्ण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजीकरण, अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित निर्यात प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत एपिडा द्वारा अदरक उत्पादक, व्यापारियों एवं एफपीओ के लिए निर्यात गुणवत्ता मानक, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों (विशेषकर खाड़ी देशों और यूरोपीय संघ) में उत्पाद निर्यात के लिए पेस्टिसाइड अवशेष का कड़ाई से पालन करना बताया। हॉर्टिकल्चर उत्पादों के प्रमाणन तथा सीधे खरीदार-विक्रेता सम्मेलनों से जुड़ने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जिला उद्योग केंद्र  के महाप्रबंधक श्री एसएल सोलंकी ने मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना व एमएसएमई को मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदान की  जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान की एवं अधिक से अधिक उद्यम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया । नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव ने अदरक का मूल्य संवर्धन, कच्चे अदरक के बजाय सोंठ, अदरक पाउडर, पेस्ट, तेल और फ्लेक्स तैयार करने पर जोर दिया। जिससे किसानों को स्थानीय स्तर पर 30 से 40 प्रतिशत तक अधिक लाभ मिल सके।  उन्होंने  नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं व एफपीओं व  उद्यमियों  को प्रदान की जाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्रीमती संगीता मंडलोई, एवं  श्री प्रकाश चौहान ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागियो द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करवाकर, एपीडा द्वारा दी गई जानकारियो को बहुत ही उपयोगी बताया व भविष्य में सहयोग की अपेक्षा की । इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील कृषक, किसान उत्पादक संगठनों के सदस्य, कृषि आधारित उद्योगों से जुड़े स्थानीय उद्यमी तथा स्टार्टअप शुरू करने के इच्छुक युवाओं, जैविक खेती के विद्यार्थियो ने बड़ी संख्या में भाग लिया।  कार्यक्रम  का संचालन डॉ मधुसूदन चौबे एवं सहयोग  करियर  सेल के  सदस्यों  द्वारा किया गया । कार्यक्रम के समन्वयक श्री अरविन्द चौहान ने  सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture