Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी में किसानों को पर्याप्त बिजली और उर्वरक सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री गहलोत

16 नवम्बर 2022, जयपुर: रबी में किसानों को पर्याप्त बिजली और उर्वरक सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री गहलोत – मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर रबी फसलों के लिए उर्वरक एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है। श्री गहलोत ने अधिकारियों को रबी फसल की बुवाई के लिए आवश्यक डी.ए.पी. व यूरिया की समयबद्ध आपूर्ति व वितरण सुनिश्चित कर किसानों को राहत देने के निर्देश दिए।

किसानों के लिए न हो बिजली कटौती

श्री गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में किसी भी कीमत पर किसानों के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को रबी की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। श्री गहलोत ने प्रदेश में विभिन्न स्त्रोतों से उपलब्ध हो रही बिजली की समीक्षा की व आगामी महीनों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।

राज्य में उर्वरक की हो पर्याप्त उपलब्धता

बैठक में बताया गया कि अक्टूबर माह में अच्छी वर्षा होने से रबी की बुवाई गत वर्ष की तुलना में 15 लाख हेक्टेयर अधिक हुई है। गत वर्ष की तुलना में गेहँू की बुवाई में लगभग 103 प्रतिशत की वृद्धि, जौं में 87, सरसों व तारामीरा में 16, चना में 27 तथा अन्य फसलों में लगभग 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अग्रिम बुवाई व अधिक बुवाई से उर्वरक, विशेषकर यूरिया, की मांग प्रदेश भर में बढ़ी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा श्री भास्कर ए. सावंत तथा प्रमुख शासन सचिव कृषि श्री दिनेश कुमार ने बिजली व उर्वरक की उपलब्धता, मांग एवं आपूर्ति की विस्तृत जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोड़ा, कृषि आयुक्त श्री काना राम, ऊर्जा सलाहकार श्री ए.के. गुप्ता, राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सी.एम.डी. श्री आर.के. शर्मा तथा जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री अजीत कुामर सक्सेना सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (14 नवम्बर 2022 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )